Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ

आगरा। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा प्रदान करते हुए श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य उद्घाटन बरारा में 5 जुलाई को हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता नरेंद्र धनगर रहे, जिन्होंने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर अकादमी का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. नीलू सिंह (साइंटिस्ट), किरण सिंह लोधी (किसान मोर्चा नेता), अभिषेक योगी, अशोक बघेल, अमित बघेल, बादल सिंह, अमरनाथ बघेल, चंद्रपाल सिंह, विनोद पंडित, गोविंद ललवा पंडित एवं नाहर सिंह सिकरवार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि नरेंद्र धनगर ने अपने संबोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समाज एवं राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों को केवल पारंपरिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना भी अत्यंत आवश्यक है। डॉ. नीलू सिंह ने कहा कि विज्ञान और तकनीक के इस युग में बच्चों को प्रारंभ से ही आधुनिक शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। किरण सिंह लोधी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज और आने वाली पीढ़ी को मजबूत बनाती है। अभिषेक योगी ने कहा कि ऐसी संस्थाएं ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने का अवसर प्रदान करती हैं। अशोक बघेल ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है और समाज को नई दिशा मिलती है। अमित बघेल ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त शिक्षण बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। अकादमी के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. देवांश धनगर ने कहा कि श्री गिर्राज देवांश अकादमी का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्रदान करना है। हमारा प्रयास रहेगा कि प्रत्येक विद्यार्थी शैक्षणिक, बौद्धिक एवं नैतिक रूप से मजबूत बने और अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। अकादमी में सीबीएसई पैटर्न पर आधारित शिक्षा के साथ-साथ अबेकस, वैदिक गणित, रोबोटिक्स एवं कोडिंग जैसी आधुनिक शिक्षाएं भी प्रदान की जाएंगी। अकादमी के विद्यार्थियों ने पूर्व में रोबोटिक्स मॉडल एवं बैटरी मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। समारोह के अंत में अकादमी प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर समर्पित रहने का संकल्प लिया। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x