मेरठ। पल्हैड़ा में 11 अगस्त का दिन सामाजिक एकजुटता और सम्मान का प्रतीक रहा। पाल धर्मशाला, पल्हैड़ा में सतबीर पाल, विनोद पाल, सतीश पाल मुखिया, राजेन्द्र पाल, मोहन पाल सहित पाल समाज के सम्मानित लोगों ने संजीव पाल को आजाद समाज पार्टी द्वारा कैंट विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर फूलमालाओं से स्वागत कर अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया। इस अवसर पर माँ अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। पल्हैड़ा के सम्मानित लोगों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और एकजुटता के लिए संजीव पाल ने आभार जताया। -ब्यूरो
पल्हैड़ा में संजीव पाल का भव्य स्वागत
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted