उज्जैन। धनगर गड़रिया विकास समिति के तत्वावधान में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। छोटी मायापुरी स्थित समाज की धर्मशाला परिसर में आयोजित इस सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठ समाजसेवी तथा कक्षा 5 से 12 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालुहेडा रहे। अति विशिष्ट अतिथि वंदे भारत न्यूज चैनल के डायरेक्टर कमल पाल, इंदौर अध्यक्ष जालम सिंह पाल तथा ओमपाल उज्जैन थे। इस अवसर पर धर्मशाला की दूसरी मंजिल के निर्माण हेतु विधायक अनिल जैन द्वारा विधायक निधि से दस लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। वंदे भारत न्यूज चैनल के डायरेक्टर कमल पाल द्वारा समाज के बच्चों के निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की घोषणा की गई। इस अवसर श्रीपाल, धनगर, चौधरी, गडरिया, बघेल सामाजिक उत्थान समिति इंदौर के सचिव पद पर राजेश चौधरी (गोनसा) तथा प्रचार मंत्री पद पर कैलाश चौधरी मुरलीपुरा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। -ब्यूरो
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted