रायपुर। खरोरा ग्रामीण विकास जनहित कल्याण समिति द्वारा ग्राम पंचायत माठ में मौनी बाबा पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। पुस्तकालय शुभारंभ करने से पहले समिति की मासिक बैठक हुई। पुस्तकालय खोलने का समय 6 से 7 बजे तक रखा गया है और मासिक शुल्क 50 रुपये होगा। प्रदेश अध्यक्ष गोवर्धन ने कहा कि ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय खुलने से आसपास के विद्यार्थी एवं आम लोगों को भी लाभ मिलेगा। जन सहयोग से विशाल पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा। समिति के सदस्य धनेश्वरी धीवर, मंजूषा यादव, बिंदु धीवर, मोनिका वर्मा, दुर्गा शर्मा, टिकेश्वरी वर्मा, केवरा पाल, पूजा पाल, सेवती पाल आदि उपस्थित रहे। -ब्यूरो
ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted