
खनऊ। 30 अगस्त को लेबर पार्टी (एस) के कार्यालय का उद्घाटन उद्योगपति शिवकुमार पाल द्वारा किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि लेबर पार्टी सम्पूर्ण भारतवर्ष में है। यह पार्टी वर्ष 2003 से चली आ रही है। अब यह पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. धनगर के नेतृत्व में है और जे.पी. धनगर अब इस पार्टी को अपनी टीम के साथ अच्छी तरह से चलायेंगे। पूरे प्रदेश में उनकी टीम है। जे.पी. धनगर ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। वीरेन्द्रनाथ पाल राष्ट्रीय महासचिव, आचार्य विजय बहादुर धनगर तथा स्वारथ धनगर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राजेश पाल धनगर (राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी), जगजीवन धनगर व राजेंद्र पाल प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री विजयपाल, जिला अध्यक्ष प्रयागराज दिनेश पाल, जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर विकास पाल, जिला अध्यक्ष गाजीपुर दूधनाथ पाल, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लखनऊ नम्रता पाल, प्रभारी प्रयागराज जिला रमेश पाल आदि लोग मनोनीत किए गए हैं। जेपी धनगर में कहा कि 12 सितम्बर को पार्टी कार्यालय एम.के. अपार्टमेंट, एपी सेन रोड पर प्रात: 10 बजे बैठक होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी धनगर ने की। उमेश पाल धनगर एडवोकेट, सुमित पाल, केपी सिंह, रामानुज पाल, राम आधार पाल, संतोष पाल, अमर पाल, अश्वनी पाल, अवधेश पाल, रामपाल, संजय सिंह बघेल, हृदय राम पाल, रामकुमार पाल, राजकुमार पाल, त्रिभुवन पाल, रूपचंद आदि उपस्थित रहे। -ब्यूरो