इंदौर। श्रीपाल धनगर गडरिया समाज के राधा रमन मंदिर देवास नाका स्थित नवीन कार्यालय का उद्घाटन केशव सिंह बघेल मंत्री के द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष कमल सिंह पाल द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का परिचय कराया गया। इसमें कमल पाल प्रभारी मंत्री उज्जैन, कैलाश चौधरी प्रचार मंत्री उज्जैन, राजेश चौधरी साहित्यकार कवि व सचिव उज्जैन, धन्ना पाल उपाध्यक्ष इंदौर, पंकज पाल कोषाध्यक्ष इंदौर, दिलीप पाल मीडिया प्रभारी इंदौर, राजेश पाल भागीरथपुरा संगठन मंत्री, संजय पाल महामंत्री तथा अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। इस नवीन संगठन ने समाज में बड़ी तेजी से जनजागृति लाने व समाज को संगठित करने, मतभेदों को दूर करने तथा समाज का आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास करने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। -ब्यूरो
श्रीपाल धनगर गडरिया समाज के कार्यालय का उद्घाटन
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted