Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में गूंजा भारत का योग वैभव

अहमदाबाद। भारत की योग परंपरा को वैश्विक मंच प्रदान करने वाली प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का भव्य आयोजन अहमदाबाद में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में विश्व के 75 से अधिक देशों के योगासन खिलाड़ी, कोच, निर्णायक एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया। उद्घाटन समारोह में योगगुरु स्वामी रामदेव महाराज, विश्व योगासन महासंघ की अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य, खेल मंत्री मनसुख मांडवीया, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उदित सेठ, संजय मालपानी, उमंग डांग एमपीबायएसए और योगासन भारत के जॉइंट सेक्रेटरी वेदप्रकाश शर्मा सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के गुना जिले से राष्ट्रीय योगासन निर्णायक योगाचार्य महेश पाल भी विशेष रूप से शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। यह विश्वस्तरीय प्रतियोगिता 12 विभिन्न स्पर्धाओं में आयोजित की जा रही है, जिनमें ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक योगासन, आर्टिस्टिक पेयर, आर्टिस्टिक ग्रुप, ट्रेडिशनल ग्रुप, इंडिविजुअल स्पर्धाएं एवं अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य योगासन को वैश्विक खेल के रूप में स्थापित करना तथा विश्वभर के खिलाड़ियों को एक साझा मंच प्रदान करना है। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x