टूंडला। 5 अक्टूबर को धनगर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम पंचायत रामगढ़, उमरगढ़, चिलासनी और नगला सिकंदर में धनगर अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व मानवाधिकार आयोग सर्वेक्षण के अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि सरकार की आदेशों की अवमानना तहसीलों में लगातार की जा रही है। महापंचायत में रणनीति बनी कि यदि अविलंब तहसीलों में प्रमाणपत्र जारी नहीं किए गए तो धनगर समाज आगामी विधानसभा चुनाव, स्नातक चुनाव व शिक्षक चुनाव में एकजुट होकर मतदान नहीं करने को बाध्य होगा। बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने पर चर्चा की गई। पंचायत में भोले शंकर धनगर, राकेश धनगर अध्यापक, भूरी सिंह धनगर, भीकमपाल धनगर, गंगा प्रसाद अध्यापक, विनय कुमार धनगर, मानवेंद्र धनगर, प्रेम किशोर धनगर, दीपक कुमार धनगर, हरेंद्र धनगर, रणवीर सिंह धनगर, रणजीत धनगर, कालीचरण धनगर, रविकांत धनगर, शिवम प्रताप धनगर, भगवती प्रसाद धनगर, अभिषेक धनगर, देवड़ा धनगर, श्रीमती मीरा देवी, श्रीमती सोनी, रायवीर सिंह धनगर, रिंकू धनगर, सत्येंद्र धनगर आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और प्रमाण पत्र की मांग की। -ब्यूरो
अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र के लिए जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted