Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव बने जितेंद्र पाल

कन्नौज। छिबरामऊ क्षेत्र के युवा नेता जितेंद्र पाल को समाजवादी युवजन सभा उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से की गई। जितेंद्र पाल ग्राम खानपुर कुर्मी पोस्ट लोधीपुर के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई तथा उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव जितेंद्र पाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसे वह पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी को और मजबूत करने का प्रयास करते रहेंगे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x