टूंडला। धनगर महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा 12 जुलाई को बालमपुर ग्राम पंचायत रसूलाबाद में एक महापंचायत हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए धनगर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि धनगर समाज देश और प्रदेश में बहुत बड़ी आबादी में निवास करता है लेकिन सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक, व्यावसायिक रूप से काफी कमजोर है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अतिशीघ्र धनगर जाति के प्रमाण पत्र जारी करे अन्यथा धनगर समाज आंदोलन करने पर बाध्य होगा। संरक्षक राधेश्याम पाल धनगर ने समाज की प्रगति और समाज उत्थान की बात कही। महिला जिला अध्यक्ष ममता धनगर ने महिलाओं के विकास पर जोर दिया। रामवीर सिंह धनगर व चंद्रपाल धनगर को पदाधिकारी बनाया गया। बैठक में भोला सिंह धनगर, राधेश्याम धनगर, मुन्नालाल धनगर, शेर सिंह धनगर, दिशांत धनगर, सियाराम धनगर, ओमप्रकाश धनगर, सनी देओल, पुनीत धनगर, विमल धनगर, सुनील धनगर, सुभाष धनगर, नाहर सिंह धनगर, कुमारी सेवा धनगर, कुमारी रेनू धनगर, कुमारी पाली धनगर, काव्य धनगर, छोटी देवी धनगर, शीला देवी धनगर, अंशिका धनगर, रागिनी धनगर, किशन देवी धनगर, गंगा देवी, मुस्कान धनगर, विनोद धनगर, प्रदीप धनगर, सुनील धनगर, विमल धनगर, सुभाष चंद्र धनगर, नवनीत धनगर, गोपीचंद धनगर, रणवीर सिंह धनगर, चिरंजीलाल धनगर, अरविंद धनगर, मुकुल सिंह धनगर, चंद्रपाल धनगर, वीरेंद्र पाल धनगर, मुकेश धनगर, योगेश बघेल, अमानत धनगर, लाइव सिंह धनगर, चरण सिंह धनगर, लख्मीचंद धनगर, बृजमोहन धनगर, सरला देवी धनगर, चरण सिंह धनगर, गौरव धनगर, कामता प्रसाद धनगर, बबलू धनगर आदि सैकड़ों लोगों ने संबोधित किया। -ब्यूरो
धनगर महासभा द्वारा महापंचायत का आयोजन
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted