भोपाल। लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 13 अगस्त को यहां रवीन्द्र भवन सभागार में अखिल भारतीय गड़रिया महासभा द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के पाल-गड़रिया समाज के हजारों समाजबंधुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने इसे केवल एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम न बताते हुए समाज की एकता, संगठन, स्वाभिमान, शिक्षा, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का महाअभियान बताया है। समाज के सभी वर्गों एवं उपजातियों—पाल, श्रीपाल, धनगर, बघेल, नीखर, गड़रिया सहित अन्य समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय गड़रिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोती श्रीपाल करेंगे। आयोजकों के अनुसार समारोह का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाकर शिक्षा, संगठन, सामाजिक समरसता, आर्थिक उन्नति एवं जनहित के मुद्दों पर नई दिशा देना है। उनका कहना है कि समाज की एकजुटता ही आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी बनेगी। इस अवसर पर समाजबंधुओं से अपील की गई है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर ह्यएक समाज-एक मंच-एक संकल्प-एक पहचानह्ण के संदेश को मजबूत करें। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस आयोजन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। -ब्यूरो
भोपाल में पाल-गड़रिया समाज का महासम्मेलन 13 को
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted