Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति समाजोत्थान न्यास की बैठक सम्पन्न

सोनीपत। ‘स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति समाजोत्थान न्यास’ की टीम की एक बैठक 12 जुलाई को गांव जांटी कलां में युवा सक्रिय समाजसेवी ‘मनोज पाल’ के आवाह्न पर गांव के सम्मानित व प्रबुद्ध स्वजातीय बंधुओं के साथ बड़े ही सौम्य और मनोरंजक वातावरण में हुई। बैठक में ‘न्यास’ के उद्देश्यों और आगामी होने वाले कार्यक्रमों पर गहनता से विचार-विमर्श हुआ। गांव की ‘पाल चौपाल’ में एकत्रित लोगों में रामसिंह, बीधासिंह, जगदीश पाल, हरी किशन (रि.फौजी), करमचंद पाल, सत्ते पाल, रोहतास पाल, संदीप पाल (पू. ग्राम पंचायत सदस्य), वेदप्रकाश पाल, सुंदर सिंह, बलबीर सिंह, नितिन, सुंदर पाल, नीरज पाल एवं मास्टर मयंक शामिल रहे। न्यास टीम से भागमल पाली, गडरिया अशोक पाल, मनोज बघेल, धर्मेंद्र कुमार, ब्रजमोहन पिंडार उपस्थित रहे। उपस्थित वरिष्ठों ने समाज में पैदा हो रही एक-दूसरे के प्रति ईर्ष्या भाव पर क्षोभ प्रकट किया और समाज में चल रहे कुछ विघटनकारी संगठनों व उनके पदाधिकारियों की कार्यशैली पर भी रोष व्यक्त किया। सभी ने ‘न्यास’ के उद्देश्यों को बड़े ही इत्मीनान से सुना व समंझा एवं सवाल-जवाब भी किए, जिनके जवाब ‘न्याय टीम’ द्वारा सच्चाई से दिए गए जिन्हें सुनकर वहां उपस्थितगणों ने ‘न्यास’ को हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया। -गडरिया अशोक पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x