Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

गाजियाबाद में देवी अहिल्याबाई होलकर चौक नाम रखने के लिए दिया ज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिवर हाइट चौक का नाम देवी अहिल्याबाई होलकर चौक रखने के लिए वार्ड-50 की पार्षद सुमनलता पाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत 19 जून को पाल समाज ने नगरायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मुलाकात के दौरान पार्षद सुमनलता पाल ने बताया कि पूरे जनपद में अभी तक देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम से कहीं भी किसी भी चौक का नामकरण नहीं किया गया जबकि 17वीं सदी में सनातन को पुनर्जीवनदान देने के लिए देवी अहिल्याबाई होलकर द्वारा चारों धाम, सातों पुरी, 12 ज्योर्तिलिंग, काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या धाम मंदिर, मथुरा मंदिर के अतिरिक्त सैकड़ों मंदिर, गिरजाघर व गुरुद्वारों का जीर्णोद्धार कराया गया। वर्ष 2023-24 में सदन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि उसकी फाइनल रिपोर्ट के लिए सदन की बैठक में इस पर पुनर्विचार किया जाएगा। इसी दौरान एक दूसरे पक्ष द्वारा उसी चौराहे पर 2024 में परशुराम चौक के नाम से प्रार्थना पत्र दिया गया। इस विषय पर नगरायुक्त ने आश्वस्त किया कि अगले सदन की बैठक तक यह प्रस्ताव किसी भी पक्ष के लिए पास नहीं किया जाएगा। सदन की बैठक में सर्वसम्मति से जो भी निर्णय आएगा वह सबके समक्ष रखा जाएगा। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x