मेरठ। 7 सितंबर को प्रतिभा इंटरनेशनल स्कूल शताब्दी नगर में रिफॉर्म ट्रस्ट के तत्वावधान में नागरिक साक्षरता एवं कानूनी जागरूकता अभियान ‘मेरा अभिमान, मेरा संविधान’ के अंतर्गत एक विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू पाल, लोकेश पाल एवं रिफॉर्म ट्रस्ट के राहुल कुमार, राम निवास, आलोक कुमार, रवि कुमार और यशी अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्था द्वारा प्रकाशित द्विभाषी पॉकेट गाइड ‘संविधान भाषा’ का नि:शुल्क वितरण किया गया। विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 1930) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साइबर फ्रॉड व सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू पाल ने रिफॉर्म ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, ‘विद्यार्थियों में नागरिक कर्तव्यों और संवैधानिक मूल्यों का विकास करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यह कार्यशाला छात्रों को एक जागरूक नागरिक बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।’ कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा देश के प्रति निष्ठा और नागरिक कर्तव्यों के पालन की सामूहिक शपथ दिलाई गई। -ब्यूरो
प्रतिभा इंटरनेशनल स्कूल में रिफॉर्म ट्रस्ट द्वारा ‘मेरा अभिमान, मेरा संविधान’ कार्यशाला का आयोजन
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted