Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

अहमदाबाद में हुआ तेजस्वी विद्यार्थियों का सम्मान

अहमदाबाद। आल इंडिया धनगर समाज महासंघ की ओर से द्वितीय परिचय सम्मेलन तथा तृतीय तेजस्वी विद्यार्थी सम्मान समारोह निकोल क्षेत्र स्थित वीर शहीद मंगल पाण्डे हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम की अगुवाई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर धनगर ने की। समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारिणी दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पाल धनगर, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज धनगर, बीरसिंह धनगर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निहाल सिंह धनगर तथा राष्ट्रीय सचिव दिनेश धनगर की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान गुजरात की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। समारोह में अतिथियों ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में बापूनगर के विधायक दिनेश सिंह कुशवाह, अमराईवाडी वॉर्ड के पार्षद तेजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. राकेश सक्सेना, शीतल विष्णु शर्मा और रिक्रिएशन समिति की डिप्टी चेयरमैन रेखा देसाई मौजूद रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और समाज के संगठन को मजबूत बनाना रहा। समारोह में समाज के संगठनात्मक विकास पर चर्चा की गई। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x