Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

अहमदाबाद में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, सामूहिक विवाह सम्मेलन की उठी मांग

अहमदाबाद। 12 सितंबर को निकोल स्थित शहीद मंगल पांडे हॉल में पाल बघेल समाज सेवा संघ के बैनर तले मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान एवं समाज मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अहमदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों से पाल-बघेल-धनगर समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। हॉल में भारी भीड़ के चलते पूरा परिसर खचाखच भरा रहा। पाल बघेल समाज सेवा संघ की ओर से इस वर्ष शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए नई पहल की गई। तेजस्वी छात्र-छात्राओं को संविधान की पुस्तक एवं ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। इस पहल की समाज के लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम में समाज के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने अपने सकारात्मक विचार रखते हुए समाज में सामूहिक विवाह सम्मेलन की दिशा में कदम बढ़ाने पर चर्चा की। वहीं संघ के अध्यक्ष लखपत सिंह बघेल ने इस पहल का समर्थन करते हुए समाज के लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने और बच्चों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव सिंह पाल व मोहर सिंह बघेल ने की। समारोह ने शिक्षा, सामाजिक एकता और आपसी सहयोग का संदेश देते हुए समाज में नई ऊर्जा का संचार किया। -रामकेश धनगर

3 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
3 Comments
Oldest
Newest Most Voted
रामकेश धनगर

बहुत बहुत धन्यवाद आदरणीय

Kartik Dhangar

समाज को इस तरह की पहल हमेशा करनी चहिए। कार्यक्रम की भव्यता सफलता की हार्दिक बधाई।
चंद्रशेखर धनगर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं गुजरात प्रदेश प्रभारी ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ

Kartik Dhangar

बहुत ही सुंदर कार्यक्रम का आयोजन।

संबंधित खबरें

Scroll to Top
3
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x