सम्भल। जनपद के विकासखंड बनियाखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत जैरोई हयातनगर में युवा समाजसेवी मोहित धनगर ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर 30 अगस्त को एक सराहनीय पहल करते हुए 51 पौधों का वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मोहित धनगर ने कहा कि जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखते हुए जनहित और प्रकृति संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘आज लगाए गए पौधे आने वाले समय में गाँव की हरियाली और बेहतर भविष्य की पहचान बनेंगे। हमारा प्रयास केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित करना है।’ अभियान में ग्राम प्रधान अशोक कुमार, टीकम पाल, अमरपाल पाल, ठाकुर दास मौर्य, दिनेश पाल, ललतेश पाल, विद्याराम पाल, भूपसिंह पाल, रोहिताश पाल, गोविंद पाल, अरविंद पाल, भुवनेश गौतम, भारत कुमार आजाद, टिल्लू गौतम, रमेश मौर्य, विजयपाल मौर्य, नरेश मौर्य, राहुल मौर्य, गजेंद्र मौर्य, हरकिशोर मौर्य, लेखराज राना, राजू राना एवं आकाश राना सहित अनेक ग्रामवासियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक पौधा केवल हरियाली नहीं, बल्कि स्वच्छ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। मोहित धनगर के जन्मदिवस पर शुरू किया गया यह अभियान ग्राम जैरोई हयातनगर में जनभागीदारी के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है। -ब्यूरो
मोहित धनगर ने जन्मदिन पर 51 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted