गाजियाबाद। 14 जून को बिहारीपुरा के अहिल्याबाई होलकर पार्क में मातेश्वरी अहिल्याबाई होलकर की नई प्रतिमा का अनावरण एवं अभिनंदन समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें सभी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर समारोह को भव्य बनाया। प्रतिमा का अनावरण गाजियाबाद के शहर विधायक संजीव शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। मंच पर वरिष्ठ समाजसेवी बालेश्वर पाल, पाल समाज गाजियाबाद के अध्यक्ष हरीश पाल, पूर्व मंत्री अजीत पाल, जयप्रकाश, ब्रह्मप्रकाश पाल, बिहारीपुरा की पार्षद श्रीमती मुन्नी देवी, नरेन्द्र कश्यप के पुत्र सागर कश्यप मौजूद रहे। मंच संचालन गंगाराम पाल द्वारा किया गया। -ब्यूरो
गाजियाबाद में अहिल्याबाई की नई प्रतिमा का अनावरण
5
1
vote
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted