
हापुड़। 28 जून को यहां बाबूगढ़ छावनी स्थित राम फार्म हाउस में अखिल भारतीय पाल महासभा जनपद हापुड़ द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरिकमल दर्पण के सम्पादक निरंजन सिंह पाल का दोहरा सम्मान हुआ। कार्यक्रम के आयोजकों ने उन्हें मोमेन्टो देकर सम्मानित किया जबकि देवी अहिल्याबाई सामूहिक विवाह सेवा ट्रस्ट दिल्ली की टीम ने स्मृति चित्र प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शैतान सिंह पाल को निरंजन सिंह पाल ने हरिकमल दर्पण की प्रति भेंट की। शैतान सिंह पाल ने हरिकमल दर्पण के प्रकाशन के लिए निरंजन सिंह पाल की सराहना की। -ब्यूरो