Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

एड. के.के. पाल से निशिकांत दुबे ने माफी मांगी

लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव को लेकर अखिलेश यादव और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बीच विवाद में नया मोड़ आ गया है। भाजपा सांसद ने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल के लीगल नोटिस का जवाब दे दिया है। 9 जुलाई को अपने वकील ऋषि के. अवस्थी के जरिए भेजे गए चार पेज के जवाब में निशिकांत दुबे ने नोटिस में लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताया है। साथ ही कहा है कि यदि उनके किसी बयान से अनजाने में किसी की भावनाएं आहत हुई हों या प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची हो तो उन्हें इसका खेद है और वह इसके लिए माफी मांगते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह माफी केवल विवाद खत्म करने और सार्वजनिक संवाद की गरिमा बनाए रखने के लिए है। इसे किसी कानूनी गलती, मानहानि या आरोप स्वीकार करने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस जवाब से उनके सभी कानूनी अधिकार सुरक्षित रहेंगे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x