
नई दिल्ली। गडरिया फोर्स सेवा समिति के पदाधिकारियों ने 26 मई को महाराष्ट्र के राज्यसभा सांसद रामराव वादकुटे से शिष्टाचार भेंट महाराष्ट्र सदन में जाकर की तथा 30 मई को शाम 5 बजे नवरंग फार्म, 100 फुटा रोड, नत्थूपुरा-बुराड़ी के प्रोग्राम के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर गडरिया फोर्स सेवा समिति के अध्यक्ष बॉबी पाल, दिव्यांग कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल, रोहित पाल जिम ट्रेनर, शाहदरा से दीपक बघेल, सोमवीर पाल एवं सुग्रीव पाल ने प्रोग्राम के लिए निमंत्रण पत्र दिया। साथ ही शिवाजी पाटिल (बिजनेसमैन) को भी प्रोग्राम के लिए निमंत्रण पत्र दिया और शिष्टाचार भेंट की। शिवाजी पाटिल ने कहा कि गडरिया फोर्स सेवा समिति समाज के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है। -ब्यूरो