मुंगेली। छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया समाज रामगढ़ राज द्वारा श्रावण मास के पावन पर्व पर नागपंचमी को खर्राघाट के शिव मन्दिर में पूजा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम के साथ-साथ वृक्षारोपण एवं समाज विकास के लिए परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अजय हंसा (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व गड़रिया समाज), विशिष्ट अतिथि जोत राम पाल देसहा गड़रिया समाज (बिलासपुर संभाग), राजकुमार पाल (बिलासपुर संभाग अध्यक्ष देसहा समाज), नारायण प्रसाद पाली साहित्यकार (ढेंगर गड़रिया समाज), अभिमन्यु धनगर (युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष), दिलीप धनकर (वराडे धनगर अध्यक्ष), प्रकाश पाल, भाई राम पाली (जिला अध्यक्ष कबीरधाम), हर नारायण सप्रे (संगठन महामंत्री सर्व गड़रिया महासंघ), भोला राम पाल रहे। मंदिर परिसर में बेल, पारिजात, तुलसी के पौधों का रोपण नारायण प्रसाद पाली साहित्यकार के सौजन्य से किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर उद्बोधन रामू राम सप्रे (अध्यक्ष रामगढ़ राज) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शशि पाल, दीनदयाल पाल, प्रकाश पाल, विरेंद्र पाल, विजय सप्रे, भागीरथी पाल, विरेंद्र सप्रे, राजेश सप्रे, तिरथ सप्रे, मुकेश पाल, शिवम पाल, कवल पाली, बलदाऊ पाली, बबला पाली, जुगनू पाल, शिवचरण पाल सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई। उपरोक्त जानकारी रामू राम सप्रे अध्यक्ष रामगढ़ राज द्वारा दी गई। -ब्यूरो
पूजा, वृक्षारोपण व समाज विकास के लिए परिचर्चा का आयोजन
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted