Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

मध्यप्रदेश में गठित होगा पाल गड़रिया समाज बोर्ड : सीएम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्दी ही पाल-गड़रिया समाज के बोर्ड का गठन करेगी। राजधानी के रवींद्र भवन में आयोजित पुण्य स्मृति कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पाल-गड़रिया समाज के बोर्ड का गठन करेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर मालवा की ऐसी शासिका थीं, जिनके माध्यम से मध्यप्रदेश और देश गौरवान्वित होता है। वे सुशासन की प्रतिमूर्ति थीं। उन्होंने अपने शासन काल में सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए थे। उन्होंने कहा कि पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की सेवा, साधना, न्याय, त्याग सहित जीवन के प्रत्येक पक्ष के आधार पर सेवा, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ कार्य कर रही है। पाल-गड़रिया समाज गोपाल कृष्ण के वंशज हैं। सरकार गड़रिया समाज के सुख-दुख और कल्याण के लिए सदैव तत्पर है। प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के लिए दूध उत्पादन और पशुपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। समारोह में विधायक भगवानदास सबनानी, पूज्य संत दादू गुरुजी, पूर्व राज्यसभा सदस्य पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे, अखिल भारतीय गडरिया महासभा के राष्टÑीय अध्यक्ष मोती श्रीपाल, समाजसेवी राजेश श्रीपाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में पाल-गडरिया समाज के लोग उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x