चंडीगढ़। पलवल का एक प्रतिनिधिमंडल 11 सितंबर को सतीश बघेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचा। सतीश बघेल ने मुख्यमंत्री से कहा कि 2024 से बकाया पेमेंट अधिकारी नहीं कर सकते और हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की पेमेंट भी नहीं हो सकती जो बड़ी शर्म की बात है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पाल बघेल गडरिया समाज पलवल के सैकड़ो लोगों ने बताया कि देवी अहिल्याबाई होलकर बघेल धर्मशाला कुस्लीपुर पलवल का शौचालय, गेट एवं स्टोर रूम का काम नगर परिषद पलवल द्वारा डी प्लान योजना के तहत वर्ष 2024 में जीतराम जेई नगर परिषद पलवल द्वारा कराया गया था। 3 लाख रुपये की पेमेंट तो हो गई थी परंतु 7 लाख रुपए की पेमेंट आज भी नहीं हुई है। हम नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटकर थक चुके हैं। पलवल डीआरएमसी, एक्शन नगर परिषद, एमी नगर परिषद को भी बताया गया है। नगर परिषद के अध्यक्ष डॉ. यशपाल को भी अवगत करा दिया गया है। उपायुक्त एवं कृष्ण पाल गुर्जर केंद्रीय मंत्री भारत सरकार ने दिशा की मीटिंग में आदेश दिए थे कि नगर परिषद हाउस की मीटिंग में पास करके बकाया कार्य व 7 लाख रुपए के बिलों की पेमेंट नगर परिषद पलवल से कराई जाए। जीतराम की लापरवाही के कारण बिलों को डी प्लान आॅफिस तक नहीं भेजा गया इसलिए वह पैसा लेफ्ट हो गया था। आज भी बाजार की पेमेंट करनी बाकी है। मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश दिए कि जितने भी अधिकारी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत जल्द आपकी पेमेंट कर दी जाएगी। -सतीश बघेल
मुख्यमंत्री से मिला पलवल का प्रतिनिधिमंडल
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted