
बिलासपुर। लोक साहित्यकार पंडित अमृतलाल दुबे की जयंती यहां संस्कार भवन सरकंडा में धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि आशुतोष चतुर्वेदी मुख्य कार्यपालन अधिकारी व न्यायमूर्ति चंद्रभूषण वाजपेई रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद डॉक्टर विनय पाठक ने की। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अभिलाषा बेहार सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग रायपुर, श्याम लाल निराला प्राचार्य, डॉक्टर संजय शर्मा संस्थापक अध्यक्ष डीएलएस महाविद्यालय द्वारा लोक कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय सत्र में काव्य पाठ उपरांत नारायण प्रसाद पाली (साहित्यकार) द्वारा अतिथियों का सम्मान साहित्य भेंटकर किया गया। बड़ी संख्या में प्रदेश के साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर राम निहोर राजपूत, रामकुमार श्रीवास, मनोहर दास मानिकपुरी, श्रीमती अनामिका शर्मा शशि रायपुर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कवि शीतल पटनवार, सनत तिवारी, महेंद्र दुबे, डॉ. विवेक तिवारी, राकेश सोनार आदि कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद डॉक्टर विनय पाठक ने सभी साहित्यकारों, कलाकारों एवं कवियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए इस परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। -नारायण प्रसाद पाली