
हाथरस। लेबर पार्टी एवं राष्ट्रीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. धनगर सैकड़ो की संख्या में लोगों के साथ इटरनी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी पूरी समस्या एवं पीड़ा को गंभीरता से सुना। पीड़ित परिवार से विस्तृत वार्ता के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ थाने का घेराव कर प्रशासन के समक्ष अपनी मांग मजबूती से रखी। काफी देर तक चली बातचीत के बाद प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। उन्होंने इंस्पेक्टर से भी मामले को लेकर लंबी और गंभीर वार्ता की। बातचीत के दौरान पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा मामले में मुकदमा दर्ज करने पर सहमति बनीं। आश्वासन मिलने के पश्चात जे.पी. धनगर वहां से रवाना हुए। जे.पी. धनगर के साथ सेवानिवृत्त एसएचओ धर्मवीर बघेल एडवोकेट, श्रीकेश धनगर जिला अध्यक्ष, योगेश प्रधान, राजेश पाल धनगर भी रहे। -ब्यूरो