मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी से 23 जुलाई को दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गए रजत की हत्या के 29 दिन बाद 20 अगस्त की रात में तीन दोस्तों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। विदित हो कि सरधना रोड स्थित नंगलाताशी निवासी 28 वर्षीय रजत 23 जुलाई को अपने दोस्त जय निवासी माधवपुरम, थाना ब्रह्मपुरी की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद रजत ने अपने बड़े भाई विकास के साले राहुल निवासी मलियाना, थाना टीपीनगर को भी फोन कर बुलाया। उसके बाद राहुल अपने साथी नितिन के साथ पहुंचा। उसी रात जब रजत घर नहीं पहुंचा तो उसके छोटा भाई शुभम ने उसके मोबाइल पर काल की तो रजत ने एक-दो घंटे में घर आने की बात कही थी। मगर, रात तक वह घर वापस नहीं पहुंचा था। इसके बाद शुभम ने दोबारा फोन किया तो राहुल और नितिन ने फोन रिसीव किया। 26 जुलाई की सुबह शुभम को जानी क्षेत्र के पेपला गांव निवासी एक ग्रामीण ने काल कर बताया कि गांव के जंगल में रेल पटरी के पास एक शव है। शुभम स्वजन संग पहुंचा, जहां रजत के रूप में पहचान की गई। जानकारी पाकर एसपी सिटी, कंकरखेड़ा और जानी थाना पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस ने मृतक रजत के दोस्त जय, राहुल और नितिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया था। इस मामले में रजत के स्वजन थाने से लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तक न्याय की गुहार लगा रहे थे। 20 अगस्त को एसएसपी ने पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर तीनों दोस्तों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। जल्द गिरफ्तारी होगी। -ब्यूरो
रजत हत्याकांड : तीन दोस्तों पर मुकदमा दर्ज
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted