Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

सीतापुर सपा के जिला सचिव बने राजकुमार पाल

सीतापुर। विधानसभा सिधौली के गोंदलामऊ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पटोइया निवासी राजकुमार पाल (पुत्र राम खेलावन पाल) को समाजवादी पार्टी की सीतापुर जिला कार्यकारिणी में जिला सचिव के महत्वपूर्ण दायित्व से सम्मानित किया गया है। राजकुमार पाल लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक कर्मठ, संघर्षशील और जनप्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने पूर्व में अन्य राजनीतिक दलों में भी कार्य किया, लेकिन उसकी विचारधारा और नीतियों से स्वयं को असहज महसूस करने पर सिद्धांतों को सर्वोपरि रखते हुए त्यागपत्र दे दिया। इसके पश्चात उन्होंने समाजवादी विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट गए। उनकी सक्रियता, संगठन क्षमता, मेहनत और जनसंपर्क को देखते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के दिशा-निर्देशन में सीतापुर की जिला कार्यकारिणी में उन्हें जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सिधौली स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद आर.के. चौधरी एवं पूर्व विधायक डॉ. हरगोविंद भार्गव ने राजकुमार पाल का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओें में भी इस मनोनयन को लेकर विशेष उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला। राजकुमार पाल को सपा का जिला सचिव मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। -रामसागर धनगर परिवर्तन

2.3 3 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x