प्रयागराज। रंजना पाल (ड्रोन पायलट) को समाजवादी पार्टी महिला सभा उप्र राज्य की कार्यकारिणी में सचिव मनोनीत किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगी। रंजना पाल ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजों के साथ ही जनविरोधी सरकार है जो जनता को गुमराह करने का कार्य करती है। वहीं सपा की पूर्व अखिलेश यादव की सरकार ने युवाओं, किसानों, महिलाओं, कन्याओं के साथ ही हर स्तर से लोगों तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया है जो जगजाहिर है। सपा प्रदेश सचिव बनाए जाने पर ड्रोन पायलट रंजना पाल को लोगों ने बधाईयां दी हैं। बधाईयां देने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, पूर्व सांसद राजाराम पाल, हेमंत प्रधान, सर्वेश बाबू गौतम, रानू पालीवाल, ब्लाक प्रमुख मिथलेश यादव, राम नरेश यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, राष्ट्रीय महासचिव पल्लवी पाल, अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव, अनवर कुरैशी, रवि प्रधान, अमन त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य दरोगा जी एवं अखिलेश यादव उर्फ कल्लू भईया, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, मीरा यादव प्रधान, पूर्व प्रधान गुहा यादव, प्रधान गौरव, बीडीसी योगेंद्र पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रेखा पाल, अंकित खरे, अनामिका शर्मा, जिलाध्यक्ष बबलू शाक्य, नमिता अस्थाना, राजू शाक्य, शिवकुमार शर्मा, मो. इरशाद, सुशील वर्मा, उत्तम सिंह दोहरे, सतेंद्र गौतम आदि प्रमुख हैं। -ब्यूरो
रंजना पाल बनीं सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted