Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी ने दिलाया पीड़ित बघेल समाज को इंसाफ

हाथरस। थाना हसायन क्षेत्र के ग्राम इटरनी में कुछ दबंगों द्वारा अवधेश बघेल पुत्र केंद्रपाल सिंह बघेल से किसी बात को लेकर मारपीट की गई। मामला थाना हसायन तक पहुंचा, शासन की धमक के कारण पुलिस-प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए बघेल समाज के लोगों को, जो पीड़ित थे उन्हें थाने में बन्द कर दिया। खबर फैलने पर समाज के नेताओं ने कप्तान व इंस्पेक्टर से बात की तो पुलिस-प्रशासन ने उसी दिन शाम को महिलाओं को छोड़ दिया लेकिन अवधेश का धारा 151 में एकतरफा चालान कर दिया गया। यदि यह बात भी मान ली जाए कि झगड़ा दोनों तरफ से होता है तो फिर चालान दोनों तरफ से होना चाहिए था जो पुलिस ने नहीं किया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगता है। पता चला है कि स्थानीय विधायक के दबाव में यह सब कुछ हुआ है जो निंदनीय है। इसी परिप्रेक्ष्य में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल साहब सिंह धनगर भैय्याजी (संस्थापक अध्यक्ष) के नेतृत्व में ग्राम इटरनी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में अतर सिंह पाल राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, सूरजपाल सिंह कश्यप वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूपेंद्र कुमार धनगर राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, रविपाल सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, तोताराम धनगर, डा. राजपाल लोधी जिलाध्यक्ष एटा, सुधीर कुमार धनगर जिलाध्यक्ष मथुरा, सोमबीर सिंह धनगर मथुरा सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। अवधेश बघेल और अन्य लोगों से बातचीत करने पर पता चला कि उन्होंने क्षेत्रीय नेताओं और उच्च अधिकारियों से मुलाकात की परन्तु न्याय नहीं मिला, तब परेशान होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर घर छोड़ने का पोस्टर डाला। इसके बाद समाज के विभिन्न दलों के नेताओं की सक्रियता बढ़ी, थाने के घेराव की भी चेतावनी दी गई तब जाकर इंस्पेक्टर को लगा कि दूसरे पक्ष के खिलाफ भी अब रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ेगी। क्षेत्रीय विधायक को भी पता लगा कि अब मामला तूल पकड़ सकता है जिससे उनका नुकसान हो सकता है। फिर कई बैठकें हुईं। अंत में 28 अगस्त को दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। अब विचारणीय प्रश्न यह है कि अगर दोनों तरफ से कार्यवाही नहीं होती तो फैसला नहीं होता। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी इसका स्वागत करती है कि समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज भी करना चाहिए। यदि बात स्वाभिमान पर आ जाए तो संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। साहब सिंह धनगर भैय्याजी ने गांव के लोगों को संबोधित करते कहा कि मैं और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी आपके साथ हमेशा खड़ी रहेगी। -अतर सिंह पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x