Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

रविता पाल ने 6111 मीटर ऊंची यूनम चोटी पर लहराया तिरंगा

मुरादाबाद। पर्यावरण प्रेमी रविता पाल ने माउंटेनियर रविकुमार फाउंडेशन आॅफ इंडिया मुरादाबाद के तत्वावधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित यूनम चोटी पर तिरंगा फहराकर प्रकृति पर्यावरण संरक्षण, देशभक्ति और साहस का प्रेरणादायक अनूठा संदेश दिया। समुद्र तल से 6111 मीटर (20,049 फीट) की ऊंचाई पर स्थित यूनम चोटी पर अपने पर्वतारोहण दल के साथ 15 अगस्त को सुबह 9:26 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस पर्वतारोहण अभियान की शुरूआत माउंटेनियर रविकुमार फाउंडेशन आॅफ इंडिया के सचिव पर्वतारोही मनोज कुमार के द्वारा 4 अगस्त को लखनऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री भवन से हुई। पर्वतारोहण अभियान को एमआरएफआई के मुख्य संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष आईएएस ने मनोज कुमार को गुडलक कॉइन देकर शुभकामनाएं दीं। वहीं रितु माहेश्वरी आईएएस एवं अर्चना वर्मा आईएएस ने दल को भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सौंपकर अभियान के लिए रवाना किया। प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट रजि. मुरादाबाद की अध्यक्ष और डोमेन स्किल ट्रेनर पर्यावरण प्रेमी रविता पाल ने भी प्रथम बार में ही बिना किसी प्रशिक्षण के सफलतापूर्वक चोटी पर पहुंचकर अपने घर-परिवार, माता-पिता के साथ-साथ समाज का भी गौरव बढ़ाया है। रविता पाल का मुरादाबाद पहुंचने पर सबसे पहले उनका घर पर स्वागत किया गया, तत्पश्चात रविता पाल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर चौराहा मझोला मुरादाबाद पहुंचकर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन किया। रविता पाल की ग्राम झनकपुरी मझरा सिहाली नारायन अमरोहा में सुसराल है और अब वे मुरादाबाद के पाल नगर बुद्धि विहार में किराए पर रहती हैं। वे ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में डोमेन स्किल ट्रेनर (डीएसटी) हैं तथा भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण स्वरोजगार योजना में महिलाओं व लड़कियों को प्रशिक्षण देकर स्वावलम्बी, आत्मनिर्भर, परिवार की जीविकापार्जन में भी सहयोगी बनाती हैं। शादी के बाद पिछले 15 वर्षों से अपने पति पर्यावरण सचेतक नैपालसिंह पाल के साथ मिलकर प्रकृति, धरती, पर्यावरण जागरूकता संरक्षण संवर्धन और मानवता सेवा हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं और आमजन को भी प्रेरित कर रही हैं। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x