रायपुर। गडरिया धनगर ढेंगर समाज की प्रादेशिक बैठक 5 जुलाई को रूम-झूम रेस्टोरेंट गंडई केसीजी में दोपहर 12 बजे से होगी। बैठक के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गंडई लाल टाकेश्वर सिंह खुसरो होंगे। बैठक की अध्यक्षता गोविंद धनकर प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। पुरुषोत्तम पाल प्रदेश महासचिव से प्राप्त जानकारी अनुसार नारायण प्रसाद पाली, निरंजन धनकर प्रदेश मीडिया विभाग रायपुर द्वारा बताया गया कि बैठक में प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ, समस्त जिला परिक्षेत्र के जिला अध्यक्ष, समस्त युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, समस्त महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सामाजिक जन आमंत्रित किए गए हैं। -ब्यूरो
गडरिया ढेंगर समाज की प्रादेशिक बैठक 5 जुलाई को गंडई में
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted