तखतपुर। मथुरा में ‘गोचरों का नेपथ्य’ महाकाव्य का विमोचन व साहित्य समारोह 30 मई को एम्पलाइज क्लब, रिफायनरी नगर टाउनशिप में आयोजित किया जाएगा। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती के अवसर पर प्रात: से रात्रि तक चलने वाले इस साहित्यिक समारोह में पुस्तक विमोचन, विचार अभिव्यक्ति व सम्मान समारोह जैसे विभिन्न आयोजन एक ही मंच पर संपादित होंगे जिसमे राष्ट्र के विभिन्न राज्यों से आए हुए गडरिया समाज के लेखक, विचारक व साहित्यकार उपस्थित होंगे। नारायण प्रसाद पाली साहित्यकार वरिष्ठ नागरिक एवं हरिकमल दर्पण के छत्तीसगढ़ प्रतिनिधि ने बताया कि समारोह में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों के साहित्यकार व कवि भागीदारी निभाएंगे। इनमें पुस्तक के संपादक डॉक्टर जेपी बघेल मुंबई, शिवकुमार दीपक, रवि पाल खामोश, रूपेश धनगर, प्रकाशक प्रेम कुमार पाल, ओमप्रकाश बघेल आदि का प्रयास न केवल सराहनीय है वरन साहित्यकारों के लिए अनुकरण योग्य है। -ब्यूरो
मथुरा में ‘गोचरों का नेपथ्य’ महाकाव्य का विमोचन व साहित्य समारोह 30 मई को
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments