Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

मेरठ में 31 मई के कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मेरठ। 13 जून को डिलीशियस रेस्टोरेंट तेजगढ़ी चौराहा पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समाज उत्थान समिति मेरठ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें हरवीर पाल जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मेरठ द्वारा पाल समाज के सम्मानित जनों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। 31 मई को आयोजित मातोश्री देवी अहिल्याबाई होल्कर का 301वां जन्मदिवस कार्यक्रम नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षाग्रह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया था। इस कार्यक्रम की समीक्षा की गई जिसमें कार्यक्रम के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई तथा कार्यसमिति के सभी लोगों का धन्यवाद दिया गया। कोषाध्यक्ष सुरेश पाल जैनपुर ने समस्त खर्चों का विवरण दिया। इस अवसर पर 26 जनवरी को आयोजित हरवीर पाल के सम्मान समारोह कार्यक्रम की भी समीक्षा हुई जिसमें समस्त विवरण बॉबी पाल द्वारा दिया गया। हरवीर पाल ने सभी का धन्यवाद दिया तथा अपनी तरफ से सभी को चाय पार्टी दी। बैठक में अखिल भारतीय पाल महासभा मेरठ के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश पाल व युवा जिला अध्यक्ष दीपक पाल सहित समाज के सभी प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x