Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

बाल वैज्ञानिक पूजा पाल को सचिन तेंदुलकर ने किया सम्मानित

बाराबंकी। छप्पर से लेकर जापान तक का सफर तय करने वाली बाराबंकी की मशहूर बाल वैज्ञानिक सुश्री पूजा पाल को मुम्बई में सचिन तेंदुलकर ने बैंक आॅफ बड़ौदा के 20 जुलाई 119वें स्थापना दिवस पर सम्मानित किया। बैंक आॅफ बड़ौदा के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर व क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के द्वारा सम्मानित किए जाने से पूजा पाल ने गर्व महसूस किया। उल्लेखनीय है कि पूजा पाल को देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के जरिए प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जा चुका है। विदित हो कि पूजा पाल ने धूल-भूषा पृथक्करण यंत्र बनाकर पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x