
मेरठ। 4 अक्टूबर को यहां दो स्थानों पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कैंट प्रभारी संजीव पाल का भव्य स्वागत किया गया। रोहटा रोड फाजलपुर स्थित पाल धर्मशाला में उनके स्वागत में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता आसपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह ने की तथा संचालन कालूराम पाल ने किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई और सभी ने कुनबा जोड़ो अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में डॉ. ओमप्रकाश जाटव (प्रदेश सचिव उ.प्र.), कृष्ण पाल (जिलाध्यक्ष), किशन पाल, विपिन पाल, सोहन पाल, रवि पाल (शोभापुर), राजेश वर्मा, मनोहर जाटव, आशीष जाटव (रोहटा रोड), महरुद्दीन हाजी, गुड्डू सैनी, दीपक जाटव (गोलाबड़), बिरजू भाई, मुकेश जाटव, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे। इससे पूर्व ग्राम दायमपुर में भी भव्य स्वागत समारोह हुआ जिसकी अध्यक्षता भगते राम ने की। आयोजक मास्टर रविन्द्र पाल व पुनीत पाल रहे। समारोह में हरिप्रकाश पाल, रतन सिंह पाल, बलवीर, जगदीश, ईश्वर भगत, महेन्द्र पाल, रमेश फौजी, नरेश फौजी, योगेश पाल, कालूराम पाल, तुकाराम, विपिन जाटव, अरुण बस वाले, काकू जाटव, तरुण, रामपाल जाटव, विमल जाटव के साथ ही भीम आर्मी/आसपा के पदाधिकारीगण ओमप्रकाश जाटव (प्रदेश सचिव उ.प्र.), बिरजू शर्मा बब्बर (अध्यक्ष कैंट विधानसभा), मुकेश जाटव (उपाध्यक्ष), कृष्ण पाल जाटव (कोषाध्यक्ष), राहुल कुमार (जिला सचिव), आशीष जाटव रोहटा रोड (उपाध्यक्ष मेरठ), ओमप्रकाश बीएसएनएल, सुरेश पाल नगली, भागमल आदि उपस्थित रहे। -चमन सिंह पाल