पलवल। 13 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ में पाल बघेल धनगर होलकर मराठा गडरिया समाज की जाति को अनुसूचित जाति में आर्टिकल 341 के तहत संविधान अनुसार सरकार की सिफारिश केंद्र सरकार को भिजवाने के लिए लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल महासभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश बघेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की गई। मुख्यमंत्री से मांग की गई कि आगामी विधानसभा सेशन में समाज का बिल पास करके 31 अगस्त को विमुक्त घुमंतू जाति दिवस के शुभ अवसर पर कुछ विमुक्त जातियों के साथ गडरिया समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए सरकार की ओर से सिफारिश केंद्र सरकार को भिजवाई जाए। मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि हाईकोर्ट चंडीगढ़ में केस चल रहा है, हाईकोर्ट से समाज को न्याय नहीं मिल रहा है और कोर्ट से तारीख पर तारीख मिल रही है। -ब्यूरो
हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिले सतीश बघेल
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted