Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

सत्यम पाल ने मलेशिया में बढ़ाया देश का गौरव

प्रयागराज। बेंगलुरु स्थित आईआईबीएस कॉलेज में बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र एवं प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. संगीता पाल के छोटे सुपुत्र सत्यम पाल का चयन मलेशिया के प्रतिष्ठित यूसीएसआई विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए हुआ। यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम मानी जा रही है। इस अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण में आईआईबीएस कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं के साथ दो संकाय सदस्य भी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सत्यम पाल ने विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक सत्रों तथा चार संवादात्मक कक्षाओं में सक्रिय सहभागिता की। इन कक्षाओं में आधुनिक प्रबंधन, उद्यमिता, नवाचार, नेतृत्व विकास और वैश्विक व्यापार जैसे विषयों पर विशेषज्ञ शिक्षकों ने व्याख्यान दिए। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर समूह प्रस्तुतिकरण तैयार कर प्रस्तुत करने का अवसर भी मिला। इससे सत्यम पाल के नेतृत्व, टीम भावना, संवाद कौशल और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक वातावरण में अपने विचार प्रस्तुत करना उनके लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ उन्होंने मलेशिया की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और प्रमुख पर्यटन स्थलों का भी भ्रमण किया, जिससे उनके वैश्विक दृष्टिकोण का विस्तार हुआ। कार्यक्रम के समापन पर यूसीएसआई विश्वविद्यालय मलेशिया द्वारा सत्यम पाल को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों, सहपाठियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x