Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

तिरुपति में धनगर आरक्षण हेतु विचार संगोष्ठी 12 सितंबर को

तखतपुर। धनगर गडरिया (कुरबा) समाज आंध्र प्रदेश के तत्वावधान में धनगर समाज को राष्ट्रीय स्तर पर अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों का सम्मेलन 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से एसईआई डिग्री कॉलेज तिरुपति बालाजी में होगा। नारायण प्रसाद पाली (साहित्यकार) ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य धनगर समाज को राष्ट्रीय स्तर पर अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करना है ताकि समाज के लोगों के बीच भेदभाव समाप्त हो, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित हो। कार्यक्रम की तैयारी में वेंकट नारायण बाबू, नारायण कांके, एम. वेंकटा पगारू, नानजुड़पा पगारू के साथ ही धनगर समाज हैदराबाद के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x