हापुड़। अखिल भारतीय पाल महासभा हापुड़ के तत्वावधान में 28 जून को राम फार्म हाउस बाबूगढ़ छावनी में जिला हापुड़ के 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पाल समाज गाजियाबाद के कोषाध्यक्ष रामकिशोर पाल नूरनगर सिहानी की पौत्री सोहन पाल व संगीता पाल की बेटी कक्षा 9वीं की छात्रा कुमारी शिवानी पाल ने इंग्लिश व हिन्दी भाषा में शिक्षा से संबंधित स्पीच देकर बच्चों को उत्साहित किया। रामकिशोर पाल ने इस सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय पाल महासभा हापुड़ के अध्यक्ष जयवीर सिंह पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेजवीर पाल एवं उनकी समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को पाल समाज गाजियाबाद की तरफ से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। -ब्यूरो
शिवानी पाल ने अपनी स्पीच से बच्चों को उत्साहित किया
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted