Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

पीडीए समाज के छात्रों को निशुल्क कानूनी मदद देगी सपा अधिवक्ता सभा : कृष्ण कन्हैया पाल

लखनऊ। महान समाज सुधारक सामाजिक न्याय के अग्रदूत पेरियार ईवी रामासामी नायकर की जयंती के अवसर पर यहां बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन विश्वविद्यालय के शोध छात्रों के द्वारा किया गया। उनके आमंत्रण पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारी वहां पहुंचे और बहुत ही चौकाने वाली बातें सुनने को मिली। सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल (एडवोकेट) ने बताया कि कैसे बीबीएयू में अनुसूचित जाति के छात्रों के साथ भेदभाव किया जा रहा है और विरोध करने पर दलित और पिछड़ा वर्ग के छात्रों को आपराधिक मुकदमें में फंसाया जा रहा है। पाल ने कहा कि समाजवादी अधिवक्ता इस अन्याय के विरुद्ध कानूनी लड़ाई के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी न्यायालय तक हम नि:शुल्क कानूनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के नाम से बने इस विश्वविद्यालय में पीडीए समाज के छात्रों का उत्पीडन हो रहा है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x