नोएडा। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अनिल पाल निवासी ग्राम गेझा सेक्टर 93 नोएडा को 4 जिलों में नुक्कड़ मीटिंग कर समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए जनकल्याण के कार्यों का प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे जनता की राय को लखनऊ पार्टी कार्यालय में पेश करेंगे। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने 7 सितंबर को इस संबंध में पत्र जारी किया। उन्हें गाजियाबाद, बुलंदशहर, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी देकर सपा नेतृत्व ने पाल समाज का सम्मान बढ़ाया है। अनिल पाल अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। वे किसान परिवार से हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में युवाओं पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे समाज के दुख-दर्द में हमेशा साथ रहते हैं। बनारस में मणिकर्णिका घाट सत्ता द्वारा तोड़े जाने पर उन्होंने बनारस जाकर विरोध प्रदर्शन किया था। मेरठ के अनुष्का पाल हत्याकांड, कानपुर के सौरभ पाल, एटा के तनिषा पाल हत्याकांड को लेकर भी उन्होंने जबरदस्त विरोध दर्ज कराया था और मौके पर जाकर पीड़ित परिजनों की मदद की थी। समाजवादी पार्टी द्वारा उन्हें 4 जिलों में प्रचार की जिम्मेदारी दिए जाने से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक
सपा ने अनिल पाल को सौंपी 4 जिलों में प्रचार की जिम्मेदारी
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted