Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

अनुष्का पाल के स्वजन को सपा ने दी 2.62 लाख की मदद

मेरठ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने राष्टÑीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की मौत के मामले में सीबीआई जांच और उनके परिवार को 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 5 जून को दौराला क्षेत्र स्थित चिरोड़ी गांव में अनुष्का के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से बातचीत के बाद श्यामलाल पाल ने अनुष्का पाल को एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताया, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश का नाम रोशन किया था। उन्होंने कहा कि अनुष्का के जीते गए पदक उनके उज्ज्वल खेल भविष्य का प्रमाण थे और उनके साथ अन्याय हुआ है, जिसके लिए न्याय मिलना चाहिए। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार इन मामलों में संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं, जहां पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने समाज से अत्याचार और अन्याय के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। श्यामलाल पाल ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होने के लिए चिरोड़ी पहुंचा है। उन्होंने अनुष्का पाल प्रकरण की सीबीआई जांच कराने और परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग दोहराई। इस दौरान पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को 2 लाख 62 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता भी दी गई। श्यामलाल पाल ने जोर देकर कहा कि यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज की बेटी के न्याय का प्रश्न है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी न्याय मिलने तक अनुष्का के परिवार के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला अब प्रदेश स्तर का बन चुका है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में सरधना विधायक अतुल प्रधान, मेरठ जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, अनिल पाल राष्ट्रीय सचिव मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुरेश पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल आगरा, पूर्व मंत्री लाखन सिंह पाल, अशरफ अली विधानसभा अध्यक्ष शामिल रहे। उनके साथ नोएडा से महेंद्र पाल, गजेन्द्र पाल, तुलेराम पाल, चमन पाल, राकेश पाल, पुष्पेंद्र पाल, कुलजीत पाल, श्याम पाल भी थे। गाजियाबाद से होलकर सेना के राष्टÑीय अध्यक्ष श्रीकांत गुरुजी, गडरिया अशोक पाल, मास्टर रविन्द्र होलकर आदि भी वहां पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x