
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के खिलाफ पूर्व सांसद मलूक नागर की टिप्पणी ने सपा नेताओं का पारा चढ़ा दिया है। 4 सितंबर को सपा शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल के नेतृत्व में सपाइयों ने मलूक नागर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पहले पोस्टर पर जूते बरसाए और फिर उसे आग के हवाले कर अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश दिखाई दिया। नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पोस्टर दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर मलूक नागर के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान रामपाल सिंह पाल, पवन पाल, अनुराग पाल, दुर्गेश पाल, प्रमोद पाल, रवि धनगर, रविंद्र पाल, किशोरी लाल, आनंद धनगर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। -शरद पाल