दिल्ली। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा माध्यम है। इसी भावना को चरितार्थ कर रही हैं नीरा शर्मा जो 16 जरूरतमंद बच्चों को प्रतिदिन नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारने का नेक कार्य कर रही हैं। उनके इस निस्वार्थ प्रयास को संबल प्रदान करने के लिए स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट (रजि.) की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश चंद पाल, राम प्रकाश, रविंद्र होलकर, ब्रह्म पाल, यश पाल, सुरेश पाल, श्रीमती लता पाल, ललित कुमार, सोनवीर पाल ने इन बच्चों के सहयोग के लिए एक विशेष कदम उठाया। बच्चों की शिक्षा को और सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट द्वारा उन्हें पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई, जिसमें मुख्य रूप से स्कूल बैग, किताबें, पेंसिल, मोम कलर आदि दिए गए। शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और आर्थिक तंगी कभी भी इसमें बाधा नहीं बननी चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ ट्रस्ट ने यह संकल्प लिया है कि इन सभी 16 बच्चों की पूरे साल की पढ़ाई का पूरा खर्च अब स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट द्वारा उठाया जाएगा। -महेश चन्द पाल
स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट ने लिया 16 जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा दिलाने का संकल्प
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted