मिर्जापुर। बरकछा स्थित विंध्य ग्रैंड पैलेस में देवी अहिल्याबाई होल्कर ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) चुनार अनेग सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में एसडीएम अनेग सिंह ने शिक्षा को समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला बताते हुए युवाओं से शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं और समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह पाल, ट्रस्ट सचिव एडवोकेट अनिल कुमार पाल, एडवोकेट विकास कुमार राय, सुनील टाइगर, अनुराग पाल, डॉ. बालेश्वर पाल, संदीप पाल, डॉ. राजेश पाल, सुरेश पाल, चंद्रशेखर पाल, बिरहा गायक डॉ. कमलेश पाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन तथा धन्यवाद ज्ञापन सचिव अनिल पाल के द्वारा किया गया। -अनिल पाल
मिर्जापुर में हुआ प्रतिभाओं का सम्मान, एसडीएम अनेग सिंह ने शिक्षा पर दिया विशेष जोर
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted