मेरठ। 13 अगस्त को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि के अवसर पर साबुन गोदाम में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा मेरठ महानगर के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने की व संचालन दीपेंद्र चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डा. चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर महिला सशक्तिकरण, न्याय, धर्म और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं। सुशासन व सेवा की आदर्श है। देवी अहिल्याबाई होल्कर का इतिहास में कोई विकल्प नहीं है। ये हमेशा हमारी प्रेरणास्रोत रहेंगी। वे कुशल नेतृत्वकर्ता एवं प्रजा के हितैषी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने जनहित में बड़ी संख्या में प्याऊ व विश्राम गृहों का निर्माण कराया। अध्यक्षता करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने बताया कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने भारत के प्रमुख मंदिरों का जीणोद्धार कर सनातन धर्म का परचम लहराया। इस अवसर पर मोर्चा उपाध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी, महानगर मंत्री शिवम उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष अभिषेक निर्भान, दीपक कुमार, प्रशांत कुमार, अमित रोहिला, सोनू प्रजापति, मुकेश प्रजापति, जगबीर गुर्जर, रविंद्र गोलाबड़, विनोद पाल, जगपाल पाल आदि उपस्थित रहे। -ब्यूरो
भाजपा ने अहिल्याबाई की पुण्यतिथि मनाई
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted