Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा आईडीए गठबंधन

लखनऊ। 24 अगस्त को आईडीए गठबंधन के तत्वावधान में राजनीतिक चिन्तन शिविर गाँधी भवन प्रेक्षागृह निकट केसरबाग बस स्टेशन में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रो. रामबख्श सिंह वर्मा पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी ने की। सभा का सफल संचालन साहब सिंह धनगर भैय्याजी संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र पाल गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी कांग्रेस उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इंडियन नेशनल लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद सुलेमान, समदर्शी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा उर्फ एसपी वर्मा, चन्द्रभान पटेल, घनश्याम कोरी राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वतंत्र जनता राज पार्टी, राजबीर सिंह पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय हरित पार्टी, चंद्रसेन भारती, मोतीलाल शास्त्री, डॉ. अनीस अंसारी आईएएस, बीडी नकवी पूर्व जिला जज, वसी अहमद एडवोकेट, गोपाल सिंह कुशवाह, सूरज पाल सिंह कश्यप, आरएस मानव, शत्रुघ्न निषाद, राजेंद्र कुमार प्रजापति, इन्द्रपाल पासी वरिष्ठ समाजसेवी, राजबीर सिंह पाल बकावली सहित कई राजनीतिक पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि शामिल रहे। कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि आईडीए गठबंधन आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी से मिलकर प्रदेश और देश में चुनाव लड़ेगा। अपने वक्तव्य में मुख्य अतिथि ने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की कमियों को गिनाते हुए कड़ी आलोचना की और घोषणा की कि ऐसी भ्रष्ट सरकार को हम लोग समान विचारधारा वाले आईडीए गठबंधन के साथ मिलकर आगामी चुनाव में उखाड़ फेंकने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में अतर सिंह पाल राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x