
मेरठ। 13 सितंबर को अखिल भारतीय पाल महासभा मेरठ के तत्वावधान में श्याम जी फार्म हाउस मवाना रोड बक्सर हनुमान मंदिर के सामने एक भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना के सांसद एड. चंद्रशेखर आजाद द्वारा पाल समाज के गौरव संजीव पाल को मेरठ कैंट विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय सचिव कृपाल सिंह पाल ने की तथा मंच का कुशल संचालन एडवोकेट महेंद्र पाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में संजीव पाल मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश पाल ने आजाद समाज पार्टी का आभार व्यक्त किया तथा समाज के सभी लोगों से संजीव पाल को समर्थन देने का आह्वान किया। इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय हरित व प्रदेश सचिव ओम प्रकाश जाटव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय युवा पाल महासभा के जिलाध्यक्ष दीपक पाल, जगत सिंह पाल, जितेंद्र पाल, अरुण पाल, मुकेश पाल, विनोद पाल पल्हैड़ा, कुंवर पाल, राजेंद्र पाल गेसूपुर, सुरेश पाल, रोशन पाल, चमन सिंह पाल आदि ने सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम में सैंकड़ो लोगों की उपस्थिति रही। -चमन सिंह पाल