फिरोजाबाद। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारका दिल्ली समिति के महासचिव लेखक दीपसिंह व ट्रस्ट के उपसचिव व विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति महासंघ दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बघेल, ट्रस्ट के संगठन मंत्री व एसटीएफ संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजयसिंह पाल व विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति महासंघ के पश्चिमी दिल्ली जिला अध्यक्ष सुधा पाल सहित पूरी टीम ने दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्रराज सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें धर्मशाला व पुस्तकालय बनवाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राजमाता अहिल्याबाई होल्कर चैरिटेबल ट्रस्ट, टाइगर फोर्स इंडिया एवं विमुक्त घुमंतु-अर्धघुमंतु जनजाति महासंघ के माध्यम से दिया गया। मंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। -ब्यूरो
विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति महासंघ ने मंत्री को दिया ज्ञापन
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted